मऊ, मार्च 31 -- घोसी। लाडनपुर निवासी आशीष कुमार राय को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय द्वारा कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में मनोनयन कर जिलाध्यक्ष नामित किया है। मनोनयन का समाचार पाते ही ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों ने ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.