मऊ, मई 16 -- मऊ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ-लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं 20 मई 03 जून तक तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून से 10 जुलाई तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...