दुर्ग, दिसम्बर 26 -- बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और हत्याओं की खबरों पर बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने भारत सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, भारत सरकार के लिए अब बांग्लादेशी हिंदुओं के हित में ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है। अगर अभी कदम नहीं उठाए गए, तो वहां हिंदुओं का अस्तित्व और उनकी पहचान खतरे में पड़ जाएगी। शास्त्री ने ना सिर्फ सुरक्षा की मांग की, बल्कि एक बड़ा प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि अगर वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, तो उन्हें भारत में शरण दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर हम इस समय उनके काम नहीं आए, तो हिंदू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.