.ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास कला के समीप पन्नूगंज-खलियारी मार्ग पर मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजवा दिया। घुवास कला क्षेत्र के अखाड़ा मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय साहिल पुत्र पिंटू बाइक से अपने घर से बांस-बल्ली लेने के लिए बाजार में जा रहा था। इसी बीच मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घुवास कला केसमीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रैक्टर बैक करते समय बाइक सवार उससे टकरा, जिससे साहिल गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल बाइक सवार युवक को मेडिकल कालेज ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.