बगहा, जून 19 -- बेतिया। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज की जिला इकाई द्वारा रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को 'नागरिक स्वतन्त्रता: दिशा एवं दशा' विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विश्वनाथ झुनझुनवाला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय नागरिक स्वतन्त्रता का संरक्षक है। जानकारी और जागरुकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से अनजान हैं।

संगोष्ठी का उद्देश्य मुख्य अतिथि जेपी सेनानी नंदलाल ने कहा कि आपको अपने अधिकार के लिए सचेत रहना होगा। अंधविश्वास और रुढ़िवादिता अब भी हमें जकड़े हुई है। भेदभाव रहित समाज ही नागरिक स्वतन्त्रता की नींव है। वहीं मुख्य वक्ता पीयूसीएल के राज्य सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि वास्तविक नागरिक स्वतंत्रता केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हाशिए पर मौजूद वर्गों और महिलाओं को भी समान अवसर एवं अधिकार मिले...