.चेक डैम में डूबने से ग्यारह वर्षीय बच्चे की मौत
गया, जून 4 -- डोभी प्रखंड के मौला नगर गांव के पास गुरुवार को चिकनिया चेक डैम में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रिंस उर्फ बाला (11) मौला नगर गांव का रहने वाला था। गुरुवार को प्रिंस अपने दादा देवकी यादव के साथ मवेशी चराने बधार में गया था। इसी दौरान वह अपनी गाय के बछिया को पानी से धोने के लिए पास स्थित चिकनिया चेक डैम में चला गया। इसी क्रम में वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे पानी डूब गया। कुछ देर तक वापस नहीं आने पर उसके दादा खोजते हुए चेक डैम के पास पहुंचे। यह भी पढ़ें- .चेक डैम में डूबने से ग्यारह वर्षीय बच्चे की मौत किशोर का शव पानी में उपला रहा था। ग्रामीणों ने प्रिंस को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डोभी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.