बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आरएलएसवाई कॉलेज के दो एनसीसी कैडेट पप्पू कुमार और संजना कुमारी का चयन उन्नत नेतृत्व शिविर के लिए हुआ है। एडवांस लीडरशिप कैंप 10 जनवरी 2026 से डिब्रूगढ़, असम में आयोजित किया जाएगा।यह शिविर देशभर के उत्कृष्ट कैडेटों को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के उच्च स्तर पर प्रशिक्षित करने के लिए जाना जाता है। इन दोनों कैडेटों का चयन आरएलएसवाई कॉलेज की एनसीसी इकाई के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि "हमारे कैडेटों का चयन पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। यह उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। कॉलेज परिवार की ओर से हम दोनों कैडेटों को हार्दिक शुभकामनाए देते हैं। एनसीसी अधिकारी और पूरे कॉलेज समुदाय ने भ...