फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की जा रही कथित अनावश्यक कार्रवाई पर भी असंतोष जताया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन प्रत्येक उद्यमी की आवाज शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी उद्यमियों को संगठित होकर एकजुटता के साथ अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। साथ ही उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। प्रदेश प्रभारी मनीष गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को अधिकारियों के साथ-साथ शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए, ताकि उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल ...