नई दिल्ली, अगस्त 1 -- UPI क्रांति ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अपने आप को आधुनिक मानने वाले पश्चिमी देश भी जब भारत आते हैं तो यूपाआई पेमेंट को देखकर हतप्रभ रह जाते हैं। लेकिन इसी यूपीआई पेमेंट सिस्टम में भारतीयों की आदतों को भी खराब कर दिया है। कई बार सीधा बैंक से पैसा कटने की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने लगते हैं। अब इसी मुद्दे पर एक लड़की ने वीडियो साझा करते हुए यूपीआई छोड़ने के अपने अनुभव को साझा किया है। उसने बताया कि कैसे अब वह पहले से काफी कम खर्च करती है। दिल्ली में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सदाफ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी कहानी शेयर की। उसने बताया कि पहले वह अपने पूरे खर्चों के लिए यूपीआई पर ही निर्भर रहती थी। लेकिन फिर उसने यूपीआई छोड़ने और कैश के आधार पर ही लेन-देन करने...