'OMG 2 मेरा आइडिया था'; परेश रावल का दावा, अक्षय कुमार ने नहीं दिया क्रेडिट
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सीबीएफसी को इस बात से आपत्ति थी कि सेक्स एडुकेशन को धर्म के साथ जोड़कर दिखाना सही नहीं है। सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था। सीबीएफसी की सलाह पर ही अक्षय कुमार के शिव के किरदार को बदलकर शिव के दूत का किरदार दिखाया गया। अब परेश रावल ने इस फिल्म के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का आइडिया उनका था।परेश रावल का था ओरिजनल आइडिया विकी लालवानी से खास बातचीत में परेश रावल ने कहा कि अगर अक्षय कुमार उनके ओरिजनल आइडिया के साथ जाते तो फिल्म को लेकर जो भी विवाद हुआ था वो नहीं होता। फिल्म का ओरिजनल आइडिया था कि फिल्म एक पिता और बेटे के रिश्ते पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.