'MLA के नाम पर वसूली की तो खंभे से बांधकर पीटेंगे'... ममारी के BJP विधायक की खुली चेतावनी
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- पश्चिम बंगाल में अवैध वसूली और कटमनी को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच पूर्व बर्धमान जिले की मेमारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक मानव गुहा ने एक विवादित और बेहद तल्ख बयान दिया है। विधायक ने जनसभा में खुलेआम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति विधायक का नाम लेकर रंगदारी मांगने आए, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। विधायक मानव गुहा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई भी व्यक्ति विधायक का नाम लेकर आपके पास पैसे ऐंठने आए, तो उसे सीधा बिजली के खंभे से बांधकर पीटो और कान के नीचे बजाओ! इसके बाद उससे कहो कि अपने विधायक को फोन लगाकर मौके पर बुलाए।"'हमने CPM के 34 और TMC के 15 साल देखे, अब यह दादागिरी टूटेगी' मेमारी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.