नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आलोक नाथ अपने जमाने के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने पर्दे पर कई तरह के रोल निभाए हैं। पर्दे पर आलोक नाथ ने पिता के रोल से लेकर विलन तक के किरदार को बाखूबी निभाया। आलोक नाथ को बॉलीवुड के "संस्कारी बाबूजी" का टैग मिला था। हालांकि, साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। मीटू को लेकर आलोक काफी विवादों में घिर गए थे। मीटू के बाद उन्हें लोगों के बीच बहुत कम देखा गया है। ऐसे में अब #MeToo के ववादों के बीच आलोक नाथ के बचपन के दोस्त और एक्टर राजेश पुरी उनके बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मीटी के आरोपों का आलोक पर काफी गहरा असर पड़ा है। वहीं, राजेश ने बताया कि अब वो किस हाल में हैं।इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गए हैं मनी कंट्रोल के अनुसार, राजेश पुरी ने हाल ही ...