इंदौर, अक्टूबर 4 -- मध्य प्रदेश विधनासभ के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा है कि 'जेन-जी' के बजाय 'तरुण भारत' शब्द का इस्तेमाल किया जाना ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं हमारी सांस्कृतिक परंपराएं परिविर्तन को प्रकृति का नियम मानती हैं। इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से अपने संबोधन में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा 'निश्चित रूप से आज जेन-जी की बात सब तरफ होती है लेकिन में इस मामले में एक आग्रह करना चाहता हूं कि जेन-जी शब्द का इस्तेमाल करने के बजाय अगर हम 'तरुण भारत' का इस्तेमाल करें तो ये ज्यादा उत्तम होगा। हम सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं परिविर्तन को प्रकृति का नियम मानती है और हर दौर में बदलाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया रही है।' यह भी पढ़े...