नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Bankipur Bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जिन युवाओं को भाजपा 'वायरस' और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' बता रही थी, उन्हीं नौजवानों ने बांकीपुर में भाजपा को हरा दिया। साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई भी दी। संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को घेरते हुए लिखा, "अध्यक्ष जी, आप तो Gen-Z को वायरस, टुकड़े-टुकड़े गैंग बोलकर सबक सिखाने की बात कर रहे थे। नौजवानों ने तो बांकीपुर में आपके वोट पर ही बांका (गड़ासा) चला दिया। मोदी जी अब समझ जाइए, लाठीतंत...