नई दिल्ली, मई 2 -- पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर हंगामे के बीच 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेताओं ने इस मामले को लेकर बिधाननगर के एसडीओ से शिकायत की थी। इसमें कहा गया, 'यहां एक स्ट्रॉन्ग रूम है और इसे खोलने को लेकर समय तय किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए हम सभी समय पर वहां पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद हमने पाया कि स्ट्रॉन्ग रूम पहले से ही खुला हुआ था। उसे उस समय खोला नहीं जा रहा था, बल्कि वह पहले ही खुल चुका था। इसे लेकर हमने सवाल उठाया, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला।' यह भी पढ़ें- मनमाना और अधिकार क्षेत्र से बाहर, ECI के मतगणना वाले निर्देश से क्यों खफा TMC शिकायत पत्र के मुताबिक, हमने पूछा कि जब काम ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था तो इसे इतनी जल्दी क्यों खोला गया। बाद में पूछताछ ...