'ED पार्टी का सफाया हो गया, लोगों ने बदला ले लिया'; निकाय चुनावों में AAP को मिली सफलता पर बोले केजरीवाल
नई दिल्ली, मई 29 -- पंजाब में शहरी इलाकों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों से गदगद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। इन नतीजों को उन्होंने भगवंत मान सरकार के किए कामों पर मिली शाबासी बताया और साथ ही कहा कि राज्य में ईडी पार्टी का सफाया हो गया और लोगों ने उन्हें परेशान करने का बदला ले लिया। दरअसल इन चुनावों में राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दिल से धन्यवाद कहा। पार्टी का दावा है कि इन चुनावों में भाजपा के 1,142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है, जबकि AAP ने 690 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इस बारे में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.