रांची, अगस्त 6 -- जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी काफी मुखर रही। लेकिन झारखंड में JPSC मुद्दे पर हो रहे छात्र आंदोलन में CJP नेताओं की अनुपस्थिति सवाल खड़े कर रही है। आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले CJP के नेताओं ने झारखंड के छात्रों को समय रहते समर्थन नहीं दिया। उनका आरोप है कि नैतिक समर्थन देने में भी 10 दिन लग गए।वो पैसे वालों की पार्टी, हम गरीब छात्र. आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों से जब इंडियन एक्सप्रेस हिंदी ने पूछा- क्या उन्हें CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, योगेंद्र यादव या राहुल गांधी से किसी तरह की उम्मीद है, तो उन्होंने नाराजगी जताई। एक छात्र ने कहा, "वो पैसे वालों की पार्टी है। हम झारखंड के छात्र गरीब हैं। उन लोगों ने भी समर्थन नहीं कि...