दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल हुए दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित कर दिया गया है। अब सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन ने एसीपी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि एसीपी ने वकीलों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इसके लिए बार एसोसिएशन ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक लेटर लिखा है। इस मामले में एसीपी मनस्वी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग करते हुए बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की है।स्वतंत्र जांच की भी मांग बता दें कि वकीलों से हुए विवाद के बाद एसीपी वशिष्ठ ने पुलिस के जवानों को लेकर दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर पर प्...