'8-10 हजार रुपये किराया.'; यमुना बाजार में तोड़फोड़ से बेघर हुए कई परिवारों के सामने सिर छुपाने का संकट
नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली के निगमबोध घाट से सटे यमुना बाजार में डीडीए और प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती व बैरिकेडिंग के बीच विभिन्न घाटों पर बुलडोजर ने अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान यमुना बाजार में रहने वाले अधिकतर निवासी आसपास के क्षेत्र में किराये के मकानों में शिफ्ट हो चुके हैं। कुछ परिवार अभी भी पास के पेड़ के नीचे व अन्य स्थानों पर गुजर बसर करने को मजबूर हैं। यमुना बाजार से हटाए गए लोगों का कहना है कि हम महंगे घरों में नहीं रह सकते। 8,000-10,000 रुपये किराये वाले कमरे हमारे बजट से बाहर हैं। पीड़ित लोगों ने मांग की है कि निगमबोध घाट के पास यमुना बाजार के घाटों पर पूजा-पाठ का काम करने वाले, बोट चलाने वालों के लिए घाटों पर कोई स्थान मुहैया कराया जाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.