'68 लाख पेंशनरों के हितों की अनदेखी न करे सरकार'
प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को रामबाग स्टेशन के सामने स्थित मंदिर के पीछे हॉल में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार को लगभग 68 लाख पेंशनरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि शासन को पेंशनरों के हितों की रक्षा करनी चाहिए और पेंशन को बोझ नहीं समझना चाहिए। बैठक के दौरान डीएन पांडेय को अध्यक्ष, अजय शंकर त्रिपाठी को संयोजक मंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को संरक्षक आरएन तिवारी ने शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष उदय चन्द्र सोनकर ने स्थापना दिवस पर प्राप्त सहयोग राशि और व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया।बैठक का संचालन योगेन्द्र कुमार पांडेय ने किया, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.