'500 जुर्माना लगेगा', पीएम मोदी के जन्मदिन में नहीं पहुंचे छात्र तो IIM जम्मू ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया गया। कहीं दीये जलाए गए तो कहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर विपक्ष लगातार सवाल भी कर रहा है। कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने दावा किया है कि IIM जम्मू में जो छात्र पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह में नहीं पहुंचे उन्हें नोटिस दिया गया है और जवाब ना मिलने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने की धमकी दी गई है।भड़के कांग्रेस नेता जानकारी के मुताबिक आईआईएम जम्मू ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर दीये जलाने का कार्यक्रम रखा था। ऐसे में छात्रों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का ईमेल भेजा गया था। कांग्रेस नेता ने ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि इसमें शामिल होना अनिवार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.