'48 घंटे में बड़ा सरप्राइज, धमाके अभी बाकी हैं', अंकित बालियान के परिवार को धमकी से दहशत
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- 26 अगस्त को शामली में जिम के बाहर गोलियों से भूनकर मारे गए हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान (32) के परिवार को अब सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियां मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। फरार शूटर सत्यम कादियान के नाम और तस्वीर वाले इंस्टाग्राम अकाउंट से धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और कड़ी कर दी है।48 घंटे... बड़ा सरप्राइज जल्द: सोशल मीडिया पर खौफनाक पोस्ट फरार आरोपी सत्यम कादियान के नाम से चलाए जा रहे इंस्टाग्राम अकाउंट्स से कई भड़काऊ और धमकी भरी पोस्ट डाली गई हैं। एक पोस्ट में लिखा गया, "दो दिन, 48 घंटे... बड़ा सरप्राइज बहुत जल्द मिलने वाला है।" दूसरी पोस्ट में लिखा है, "यह तो सिर्फ शुरुआत है, धमाके अभी बाकी हैं... अगर धमाके देखने हैं तो हमारे साथ जुड़े रहो।" पोस्ट के जरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.