नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कर्नाटक में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इनटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान अपना नाम 'एबसेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लिकेट और अन्य' (ASDDO) लिस्ट में शामिल किए जाने पर अभिनेता प्रकाश राज ने सवाल उठाए थे। इसके कुछ ही घंटों बाद चुनाव आयोग की ओर से बेंगलुरु सेंट्रल सिटी कॉर्पोरेशन के चुनाव अधिकारी ने इस पर स्थिति साफ की है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी (सेंट्रल) और कॉर्पोरेशन के कमिश्नर जगदीश जी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि अभिनेता का नाम शांतिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज था, लेकिन बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) की तरफ से की गई घर-घर जांच में पाया गया कि वे उस पते पर पिछले 4 सालों से नहीं रह रहे थे।चुनाव आयोग का क्या कहना है? 16 जुलाई को जब मतदाता सूची का डेटा फ्रीज किया गया, तब प्रकाश राज का नाम शांतिनगर विधानसभा क्षेत...