गुरुग्राम, मई 1 -- गुरुग्राम में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रेप केस की एक पीड़िता ने कथित पुलिस में सुनवाई ना होने से परेशान होकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उसे आग लगाने से रोक लिया और समझाकर शांत करवाया। इस घटना से ठीक पहले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो की तस्वीरें साफ नहीं हैं, लेकिन महिला की चीखें स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो, जिसे महिला ने कमिश्नर ऑफिस पहुंचने से पहले रिकॉर्ड किया, उसमें उसने अपनी आपबीती बताई। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके साथ पानीपत के एक व्यक्ति ने रेप किया था, जिसके बाद उसने सेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.