नई दिल्ली, जून 11 -- कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में '370 रुपए की बिरयानी' वाला विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और विवादित क्लिप सामने आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस क्लिप में हिमांशु जांगड़ा की तरह ही ऑडियंस में बैठी एक लड़की अपनी कहानी सुना रही होती है। लड़की खुद को डॉक्टर बताती है और इस दौरान वह लड़कों के डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक बात कहती है। क्लिप वायरल होते ही लोग उसके खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। महिला की पहचान डॉ. सेजल पवार के रूप में हुई है। मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल से जुड़ी एमबीबीएस की छात्रा सेजल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। इंस्टाग्राम पर उसके 2.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि विवाद सामने आने के बाद उसने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। यह भी पढ़ें- '370 की बिरयानी' वा...