नई दिल्ली, जून 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट छठे दिन गुरुवार को भी जारी है। अब तक सीजेपी की मांगे नहीं मानी गई हैं। ताजा अपडेट यह है कि मशहूर शिक्षाविद और एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल का ऐलान किया है। उन्होंने जेनेवा से ऐलान करते हुए कहा- "शनिवार खत्म होते-होते रविवार से मैं अनशन पर जाऊंगा। अगर इनमें से एक भी मांग मानी जाती है, तो मुझे अनशन नहीं करना होगा।" केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के अलावा दूसरी मांग क्या है, जानिए पूरी बात।जेनेवा शहर के जंतर-मंतर से किया ऐलान सोनम वांगचुक ने बताया कि वो अभी जेनेवा शहर के जंतर-मंतर पर हैं। यानी कि यूनाइटेड नेशन्स के आगे का हिस्सा, जहां प्रदर्शन करने की अनुमति होती है। वीडियो में वह कहते हैं- मेरे पीछे यूनाइटेड नेशन का दफ्तर है और यहां एक टूटी हुई कुर्सी भी है, जो...