नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने पहलगाम हमले की पहली बरसी को याद करते हुए पीड़ितों के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। विवेक अग्निहोत्री ने हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमें इसे कभी भूलना नहीं चाहिए और इस तरह की हिंसा को कभी सामान्य नहीं मानना चाहिए। विवेक ने लिखा कि आतंक केवल सिर्फ लोगों को मारता नहीं है। ये लोगों के जीवन को बीच में ही रोक देता है।विवेक अग्निहोत्री ने याद किया पहलगाम हमला विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 22 अप्रैल। एक साल निकल गया। लेकिन कुछ दिन आगे नहीं बढ़ते हैं। वो वहीं रहते हैं जहां वो टूटे थे। मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूं जिन्हें हमने पहलगाम हमले में खोया। एक जवान नौसेना का ऑफिसर, शादी को 6 दिन हुए थे, वह अपने हनीमून पर था। एक ऐस...