नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- असम की राजधानी गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पहले क्षेत्रीय वालंटियर सम्मेलन से ठीक पहले पुलिस के पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं की हिरासत को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को गुवाहाटी के चौधरी टीला इलाके से हिरासत में लिए गए CJP के राष्ट्रीय सह-संयोजक आशुतोष रंका, पूर्वी व उत्तर-पूर्वी मामलों के प्रभारी अंकित भारद्वाज, संयुक्त सचिव प्रेमाकाश गोलू और असम समन्वयक साहिल समेत 32 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को देर रात रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद CJP नेताओं ने असम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का हनन और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इशारे पर की गई दमनकारी कार्रवाई करार दिया है।24 घंटे में 1 केले पर कौन जिंदा रह सकता है? रिहाई के बाद CJP नेता अनाम ने संवाददाताओं से ब...