लखनऊ, नवम्बर 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर के साथ उनकी फिल्म '120 बहादुर' देखी। यहां राजधानी के पलासियो मॉल में उनके साथ सपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे। इस दौरान अखिलेश ने अहीर रेजीमेंट की मांग दोहराई। यह फिल्म 1962 में भारत और चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में भारतीय सैनिकों के अदम्य में शौर्य और पराक्रम की वीरता पर आधारित है। युद्ध में भारतीय सेना के 120 अहीर सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में रेजांगला पोस्ट पर अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस दिखाते हुए मातृभूमि की रक्षा की। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि '120 बहादुर' हमारे वीर जवानों की वीरता पर आधारित सच्ची घटना है। हमारी सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेना है। हमारे जवान कठिन परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.