"12 साल बेमिसाल" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने का आह्वान
कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक अग्रसेन भवन, झुमरी तिलैया में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिख्यार, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव तथा जिला प्रभारी प्रवीण मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव और नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के "12 साल बेमिसाल" अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिख्यार ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.