नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली के लोधी कॉलीनी में 28 साल की आकृति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ढाई महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। आकृति के परिवारवाले उसके पति और ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि आकृति ने लव मैरिज की थी लेकिन इसके बाद भी उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने परिवारवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुष्प विहार निवासी आकृति शनिवार को पालिका कुंज स्थित एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आकृति की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुई थी। वह छतरपुर स्थित एक निजी कंप...