'10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे'; लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एल्विश यादव को मिली धमकी
गुरुग्राम, मई 10 -- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गुरुग्राम में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी-दो विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। एल्विश यादव और उनके पिता को विदेश के मोबाइल नंबर से रंगदारी का मैसेज आया है। दो दिन में रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम थाना सेक्टर-56 पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- कनाडा में कपिल के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। वो यह कॉल उठा नहीं पाए थे। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से एक वॉट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज करने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.