नई दिल्ली, अगस्त 25 -- NEET की तैयारी कर रहे जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। इस मांग पर जब उनसे कहा गया कि जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस लिहाज से आपको पुलिस वालों के परिवार के लिए भी एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करनी चाहिए।पुलिस को भी दिलाओ 1 करोड़, क्या बोले दीपके? एक इंटरव्यू में जब CJP फाउंडर से ऐसा पूछा गया कि आपको 1 करोड़ का मुआवजा पुलिस वालों के लिए भी मांगना चाहिए। इस पर अभिजीत दीपके ने पहले तो कहा- 'नहीं-नहीं बिल्कुल, उनको मुआवजा दे दो।' लेकिन इसके बाद कहा- 'आप ये सोचिए जो सरकार उन बच्चों के परिवार को मुआवजा नहीं दे रही है, जिन्होंने आत्महत्या की है। क्या आपको लगता है कि ये पुलिस वालों को मुआवजा दे देंगे।' यह...