'...जिंदा हूं, नहीं तो आप मुझे पुष्पांजलि दे रहे होते', जनसभा में भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या
अल्मोड़ा, अक्टूबर 31 -- पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े प्रकरण के बाद कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या पहली बार क्षेत्र में पहुंचीं। शुक्रवार को सोमेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि शादी से पहले भी मैं रेखा थी, आज भी रेखा आर्या ही हूं। मैंने कभी अपने नाम के साथ ससुराल का नाम नहीं जोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आवाज उठाने पर उन्हें मारने तक की साजिश रची गई। कहा कि आज आपके आशीर्वाद से जिंदा हूं, नहीं तो आज आप मुझे पुष्पांजलि दे रहे होते। रेखा आर्या ने कहा कि उनका जन्म सोमेश्वर के पोखरी सुनाड़ी में स्व. गोपाल राम आर्या और पुष्पा आर्या के घर हुआ। बिजोरिया में उनका ननिहाल है। इन्हीं जड़ों ने उन्हें रेखा आर्या बनाया। रेखा ने कहा कि वर्ष 2003 में सोमेश्वर की जनता ने उन्हें निर्दलीय जिला पंचायत सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.