बिहारशरीफ, मार्च 23 -- हिलसा में मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर 22हिलसा03-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस पदाधिकारी हिलसा , निज प्रतिनिधि। हिलसा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना हिलसा-चिकसौरा मुख्य पश्चिमी बाईपास के समीप की है।जख्मी की पहचान बेलवाबाग गांव निवासी नंदलाल यादव के 35 वर्षीय पुत्र भूषण यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूषण यादव सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और सीने में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।गोली लगते ही भूषण यादव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे इलाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.