--- सांसद संजय सिंह को साक्ष्य पेश करने का मौका
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सासंद संजय सिंह व उनके 12 समर्थकों पर पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआ कला थाने के हसनपुर में बिना अनुमति जनसभा और प्रचार करने का आरोप है। 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में ये केस दर्ज कराया था। एमपी -एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने एक अक्टूबर की तारीख नियत कर आरोपियों को सफाई साक्ष्य पेश करने का मौका दिया है। इसी मामले में आरोपी सलीम के हाजिर नहीं होने पर उसकी फाइल अलग कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर 12 अक्तूबर को मतदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.