नोएडा, मार्च 5 -- रबूपुरा। दुबली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर बनी है। उसका बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक झाझर निवासी विकास ने बताया कि बुधवार को उनके पड़ोसी मनोज उनकी बाइक से अपने साथी सुमित के साथ कहीं जा थे। दुबली गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.