देवघर, अप्रैल 13 -- आने वाली गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर- 09707 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 09708 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 17, 24 अप्रैल और 1 मई 2026 को रात 12:15 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- पर्यटकों को आठ और ट्रेनों की सौगातें यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसी प्रकार...