बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी बब्बन चौधरी ने बताया कि गांव निवासी 55 वर्षीय विक्रम पुत्र रघुवर पंजाब में कास्मेटिक की दुकान करते थे। सोमवार को वह पंजाब से घर आ रहे थे। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बुढेना पीर के निकट उनका शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची जंक्शन चौकी पुलिस ने जांच की और स्वजन को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक पार करते समय विक्रम ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...