सिमडेगा, अगस्त 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा करमटोली गांव निवासी रोशन तिर्की नामक युवक महाराष्ट्र जाने के लिए ट्रेन से निकला था और इसी दौरान रास्ते में कहीं लापता हो गया। परिवार वाले काफी संपर्क किया लेकिन नहीं पता चल पाया इसके बाद उन्होंने फोटो जारी करते हुए खोजबीन हेतु प्रशासन से भी गुहार लगाई है। इधर परिजनों ने संबंधित थाना में भी गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...