नैनीताल, अप्रैल 15 -- भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक सभागार भीमताल में बुधवार को आठों ब्लॉकों के प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख संगठन की एकता को मजबूत करने, जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को गति देने और पंचायतों को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर में कहा कि उनकी बैठकों में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके। साथ ही बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रमुखों ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- पंचायत राज एक्ट लागू कराने को प्रधान एकजुट, कोर्ट जाने की चेतावनी बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, हल्द्वानी की ब्लॉक ...