लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यूपी में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार इन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय चर्चा तक को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि पार्टी का ''पेपर लीक पर चर्चा'' अभियान को अब प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार दिया जाएगा और युवाओं को संगठित कर सरकार पर सख्त कानून बनाने का दबाव बनाया जाएगा। यह बातें उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में छात्रों, छात्र नेताओं के साथ आयोजित पेपर लीक पर चर्चा को प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। प्रयागराज में छात्र नेता आशुतोष पांडेय और पंकज प...