कानपुर, मई 30 -- कानपुर। श्री श्याम जी मित्र मंडल और श्री सांवरिया महिला मंडल 31 मई को ''पुरुषोत्तम मास गंगा महोत्सव'' का आयोजन करेगा। इसका आयोजन मैस्कर घाट, कैंट में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ होगा। पत्रकारों से वार्ता में अध्यक्ष संजय खेमका और महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला ने बताया कि शाम के समय दीप दान, महाआरती व छप्पन भोग का आयोजन होगा। श्री श्याम प्रभु के नौका विहार के साथ विशाल कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे से आयोजन की शुरुआत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...