देहरादून, दिसम्बर 9 -- नई श्रम संहिताओं से हर वर्ग के कामगारों के जीवन में सुधार आएगा। श्रमिकों को योजनाओं को सीधा लाभ मिलेगा। अपर मुख्य श्रम आयुक्त(केंद्रीय) शुभ्रा गोयल ने कहा कि नई श्रम संहिताएं औद्योगिक श्रमिकों और फैक्ट्री कर्मियों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी मानकों को अधिक मजबूत बनाती हैं। इसमें नियुक्ति पत्र, कार्य घंटों और ओवरटाइम से संबंधित प्रावधान स्पष्ट किए गए हैं। बड़े उद्योगों में छंटनी और बंदी से जुड़ी प्रक्रियाएं पारदर्शी की गई हैं। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर और निर्माण श्रमिक वर्ग देश के असंगठित कामगारों का बड़ा हिस्सा है। नई संहिताओं में न्यूनतम वेतन के अनिवार्य पालन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सरलता से जुड़ने और ई-श्रम व निर्माण श्रमिक बोर्ड में आसान पंजीकरण जैसी व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं। इसमें डिलीवरी कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.