कानपुर, जून 12 -- सरसौल, संवाददाता। दरोगा जी इतने पॉवरफुल हैं, कहे थे चार दिन दुकान बंद करा देवे। तो लेओ दुकान बंद कर रहे हैं। ठीक है कोई बात नहीं। हम व्यापार मंडल में जाकर इंसाफ मांगेंगे। आज धरना देना था लेकिन भू-स्वामी ने दबाव बनाया तो दुकान खाली करनी पड़ रही है। शुक्रवार को महाराजपुर के पुरवामीर निवासी नीरज सिंह ने एक वीडियो वायरल कर यह बात कही। वहीं उनके पिता रामशरन सिंह ने कहा कि हमारा ही मान सम्मान गया और अब दुकान भी गई। लोन लेकर दुकान खोली थी। आत्महत्या करने के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं बचा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला पुरवामीर चौकी के एक दरोगा से जुड़ा है जिस पर मुफ्त का पान मसाला लेने और बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता करने का आरोप लगा था। जिसके बाद दरोगा पर कार्रवाई हुई थी। दुकान खाली करने...