- डीसी के नाम से बना फर्जी व्हाट्सएप आईडी
सिमडेगा, जून 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह का फर्जी व्हाट्सएप बनाकर पैसे ठगी करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिला प्रशासन ने बताया कि एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाया गया है। जिसके डीपी में डीसी कंचन सिंह की तस्वीर लगी है। इस आईडी से अब तक जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग भी की जा चुकी है। मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कि बताया कि यह आईडी फर्जी है। किसी भी परिस्थिति में पैसे न भेजें। संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत प्रशासन अथवा पुलिस विभाग के साइबर सेल को इसकी सूचना दें। यह भी पढ़ें- एमएलसी दिनेश सिंह का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से रुपये मांग रहा शातिर जिला प्रशासन ने सभी लोगों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.