सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। पर्यावरण संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां तथा हरित विकास आदि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य स्तरीय विभागीय बैठक पर्यावरणविदों के साथ सीतामढ़ी के ट्री मैन सुजीत कुमार ने भी विचारों को रखा। बैठक से लौटकर श्री कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अरण्य भवन, पटना में विभागीय मंत्री प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक में सभी वन प्रमंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव पर चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, गांव-गांव में पौधारोपण को बढ़ावा देकर ' ग्रीन विलेज' विकसित करने तथा प्रत्येक विद्यालय में इको क्लब के माध्यम से ' ग्रीन पाठशाला' की अवधारणा को लागू करने पर बल दिया गया। साथ ही मियांवाकी पद्ध...