कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। सीएसजेएमयू का 41 वां दीक्षांत समारोह ''ग्रीन कन्वोकेशन'' रहा। ग्रीन कॉन्वोकेशन के तहत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त आयोजन, पर्यावरणीय कला प्रदर्शनी एवं ''पर्यावरण गीत'' ने सतत विकास का संदेश दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां स्टार्क (सस्टेनेबिलिटी ट्रैकिंग, असेसमेंट एंड रिपोर्टिंग सेंटर) सस्टेनेबिलिटी डैशबोर्ड का उद्घाटन भी किया। यह उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए विकसित एक अभिनव डिजिटल ईएसजी (एनवायरमेंटल, सोशल एंड गवर्नेंस) प्लेटफार्म है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सीएसजेएमयू शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों को संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...