बिजनौर, फरवरी 2 -- ग्राम बाकरनगर में संत रविदास जयंती के अवसर पर चबूतरा बनाकर झंडा लगा दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने वार्ता के बाद झंडे को हटवा दिया। रविवार ग्राम में सार्वजनिक भूमि पर दलित समाज के लोगों ने रविदास जयंती के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना के लियेएक चबूतरा बनाया और उस पर झंडा लगा दिया था। सूचना मिलते ही तहसीलदार धनराज कुमार, नायब तहसीलदार राजकमल सिंह और थाना प्रभारी धीरज नागर सहित राजस्व विभाग व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर चबूतरे और झंडे को हटवा दिया। थाना प्रभारी धीरज नागर ने बताया कि ग्रामीणों ने पूजा के लिए झंडा लगाया था। जिसे बाद में हटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.