कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। एडवांस ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नारामऊ में शुक्रवार को वार्षिक समारोह ''आरोहण 2026'' का शुभारम्भ किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि निखिल चांडक, संस्था के चेयरमैन डॉ. सीएस भार्गव और सचिन भार्गव ने हवा में रंग बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि स्वास्थ्य शरीर एवं मानसिकता बनाए रखने के लिए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, कैरम, शतरंज, टग ऑफ वार, शार्टपुट व डिस्कस थ्रो आदि रहे। डॉ.अभिनव प्रसून मिश्रा, डॉ. शिल्पी मिश्रा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.